सर्दियों में त्वचा पर अंडे का करें ऐसे इस्तेमाल अंडे का इस्तेमाल करके आप दो तरह का फेस पैक बना सकते हैं। अंडे की जर्दी में एक चम्मच शहद, हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। एक अंडे की जर्दी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर गर्म पानी से धो लें। अंडे की जर्दी को अच्छे से फेंट कर चेहरे पर पतली लेयर लगाएं और गुनगुने पानी से कुछ देर बाद धो लें। ब्यूटी टिप्स