डिलीवरी के बाद अभिनेत्रियों का फैशन फंडा बच्चे की डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को अपने शरीर को लेकर असमंजस होता है और कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। स्टाइलिश दिखने के लिए उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन और ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करें, जो मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट बेटी राहा को जन्म देने के बाद से लाइट वेट और सहज कपड़ों में अधिक नजर आईं। फैशन आइकाॅन सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद अक्सर अनारकली कुर्ता, काफ्तान स्टाइल कुर्ता में नजर आ जाती हैं। बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं देबीना बनर्जी के ड्रेसिंग स्टाइल को भी अपना सकती हैं। बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं दिया मिर्जा के कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट को वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। फैशन