कान 2023 में ये हसीनाएं सफेद आउटफिट में आईं नजर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बाॅलीवुड हसीनाओं ने अपने हुस्न और स्टाइल से सबको इम्प्रेस किया। गजब के फैशन और स्टाइलिश आउटफिट के बीच कुछ अभिनेत्रियों ने सफेद रंग को चुना। सारा अली खान सफेद रंग की फ्यूजन साड़ी में नजर आईं। वहीं मानुषी चिल्लर भी व्हाइट फ्लोर लेंथ गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं। कान 2023 में मृणाल ठाकुर खूबसूरत सफेद गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं। इवेंट में अभिनेत्री ईशा गुप्ता व्हाइट थाई हाई स्लिट लाॅन्ग ड्रेस में तारीफ के काबिल लगीं। फैशन