अमर उजाला
Wed, 3 May 2023
श्लोका मेहता की बहन दिया मेहता हाल ही में मेट गाला 2023 में शिरकत करने पहुंची थीं।
इवेंट में उन्होंने फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे।
उन्होंने जो टॉप पहना था, वो साटन फैब्रिक का था, जिसके साथ दिया ने साटन फैब्रिक की प्लीटेड स्कर्ट पहनी थी।
दीया ने अपनी लंबी चोटी के साथ बेहद सुंदर हेयर एक्सेसरीज लगाई थी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
उनकी इस हेयर एक्सेसरीज पर भगवान राधा-कृष्ण की छवि दिख रही थी। इसे सजाने के लिए डायमंड का इस्तेमाल किया गया था।
दिया ने अनोखे तरीके से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर दिखाया है, जिस वजह से उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
हर लुक में स्टाइलिश दिखती हैं दिव्या खोसला कुमार