अमर उजाला
Tue, 2 September 2025
ब्लाउज में पीछे की साइड डोरी लगवाना आजकल एक आम फैशन ट्रेंड बन चुका है
डोरी की वजह से ब्लाउज का लुक बेहद कमाल का लगता है, पर अगर इसे सही तरह से सेट न किया जाए तो आपका लुक बिगड़ सकता है
इसके अलावा इसके कई नुकसान भी हैं, जिनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे
यदि ब्लाउज की डोरी को सही तरह और सही जगह पर अटैच नहीं किया जाए तो ब्लाउज की फिटिंग ढीली हो सकती है
ब्लाउज को टाइट बांधने से आपकी स्किन पर इसका निशान आ सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी
डोरी वाले ब्लाउज को पहनने के बाद बार-बार इसे एडजस्ट करना पड़ता है, क्योंकि कई बार तो ये टाइट हो जाती है और कई बार ढीली
ऐसे में अगर आप डोरी वाली डिजाइन चाहती हैं, तो उसे फैशन और फंक्शन दोनों के हिसाब से बनवाएं
ध्यान रखें कि डोरी की क्वालिटी अच्छी और मजबूत हो, ताकि इसके टूटने का खतरा न रहे
एथनिक लुक को बनाना है शानदार तो पहनें इस तरह के इयररिंग्स