जब करना हो मैनीक्योर-पेडीक्योर तो ध्यान रखें ये बातें

अमर उजाला

Sun, 6 July 2025

Image Credit : Adobe stock

हाथ-पैरों की खूबसूरती और साफ-सफाई के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर कराना बेहद जरूरी है 

Image Credit : Adobe stock

वैसे तो इससे हाथ-पैर खूबसूरत हो जाते हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से न किया जाए संक्रमण का खतरा हो सकता है

Image Credit : Adobe Stock

इसलिए अगर आप घर पर या सैलून में मैनीक्योर-पेडीक्योर करवाने जा रहे हैं, तो इन बातों को ध्यान में जरूर रखें
 

Image Credit : Adobe stock

साफ-सफाई जरूरी

अगर आप सैलून में हैं, तो एक बार डिस्पोजबल किट इस्तेमाल करने को कहें, वहीं घर पर टूल्स इस्तेमाल करने से पहले गरम पानी से धो लें 
Image Credit : instagram

गुनगुना पानी करें इस्तेमाल

बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा पानी ना लें। हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे डेड स्किन सॉफ्ट होती है और सफाई आसान होती है
 
Image Credit : Freepik.com

स्क्रब करें आराम से

हाथ-पैर की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब ज़रूरी है, लेकिन इसे आराम से करें ताकि त्वचा छिल न जाए
Image Credit : Adobe stock

क्यूटिकल काटने से बचें

क्यूटिकल्स को केवल पीछे पुश करें। ध्यान रखें कि इन्हें काटने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है
 
Image Credit : instagram

अगर आप बाहर काम पर जाते हैं या ज्यादा धूल-मिट्टी में रहते हैं, तो 15 दिन में एक बार कर सकते हैं

Image Credit : Adobe stock

सावन में हाथों पर लगाएं ऐसी अरेबिक मेहंदी

instagram
Read Now