सगाई के लिए सबसे ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन हर लड़की के लिए उसकी सगाई का दिन काफी खास होता है, ऐसे में इस दिन वो अपने हाथों में मेहंदी भी अवश्य रचाती हैं यदि आपकी भी सगाई पक्की हो गई है और आप अपने लिए मेहंदी की डिजाइन तलाश रही हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं अपनी सगाई की मेहंदी में सगाई की तारीख अवश्य लिखवाएं, इसके अलावा चाहें तो अपने प्रपोजल का जिक्र भी कर सकती हैं यदि आपको एकदम भरे-भरे हाथ मेहंदी अच्छी लगती है तो इस डिजाइन से बेहतर आपके लिए कुछ हो नहीं सकता इस तरह से अपने हाथों में घुटनों पर बैठा लड़का और होने वाली दुल्हन की तस्वीर भी आप बनवा सकती हैं ऐसी डिजाइन बनवानी है तो दोनों हाथों में एक ही मेहंदी लगाएं और फिर बस हथेली के बीच की डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव करें कुछ हल्की डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है यदि आपकी लव मैरिज हो रही है तो अपने प्यार का संदेश अपनी मेहंदी के जरिए दें और ये डिजाइन बनवाएं Engagement mehndi ideas