अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
महिलाओं के पर्स में हमेशा कुछ खास चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल वे दिनभर अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए करती हैं।
चाहे आप ऑफिस जा रही हों या दोस्तों के साथ घूमने जा रही हों.. आपके पर्स में कुछ जरूरी मेकअप आइटम्स होने चाहिए, जो आपकी सुंदरता को दिनभर बरकरार रखें।
आइए जानते हैं कि महिला के पर्स में कौन सी मेकअप से जुड़ी चीजें हमेशा होनी चाहिए, ताकि आप कभी भी अपनी खूबसूरती को कम न होने दें।
अगर आप फटाफट एक फ्रेश लुक चाहती हैं, तो लिप बाम या लिपस्टिक आपके पर्स में अवश्य होनी चाहिए।
दिनभर की धूप और मिड डे पसीने से चेहरे पर ऑयल आ जाता है। इसे ठीक करने के लिए एक कॉम्पैक्ट पाउडर हमेशा पर्स में रखें
काजल आपकी आंखों को उभारता है, जबकि मस्कारा पलकों को लंबा और घना बनाता है। अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें
एक हल्का सा ब्लश आपके लुक को फ्रेश और जवां बनाता है
चेहरे की कुछ प्रमुख जगहों पर हाइलाइटर लगाने से आपकी त्वचा ग्लोइंग और चमकदार दिखती है।
नयी दुल्हन के लिए कंगनों के लेटेस्ट डिजाइन