अमर उजाला
Tue, 14 March 2023
लैक्मे फैशन वीक में जब करिश्मा कपूर रैंप पर उतरीं तो लोग उनकी तरफ देखते रह गए।
एक्ट्रेस फैशन शो में डिजाइनर राना गिल के लिए शो-स्टॉपर बनी थीं।
फैशन शो में उन्होंने बैकलेस फ्लोरलेंथ मैक्सी गाउन पहना हुआ था, जिसमें अनीवन हेमलाइन थी।
गोल्डन बेस और कलरफुल प्रिंट की इस ड्रेस में जिस तरह की नेकलाइन दी गई थी, वो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी।
करिश्मा कपूर ने इस ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की जैकेट पहनी थी।
जब उन्होंने अपनी वॉक को एंड करते हुए जैकेट उतारी तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
अदाकारा की ज्वेलरी को मिनिमल रखते हुए सिर्फ रिंग और ईयररिंग्स पहने थे।
इन अभिनेत्रियों ने दिखाया फैशन का जलवा