ये हैं नवरात्रि के 9 दिन के नौ अलग रंग मां शैलपुत्री को पीला रंग काफी प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन हमेशा पीला रंग पहनना चाहिए। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बेहद पसंद है। नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली देवी चंद्रघंटा को ब्राउन रंग बेहद पसंद है। नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप को नारंगी रंग बेहद पसंद है। मां स्कंदमाता को सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए पांचवें दिन सफेद रंग के ही कपड़े पहनें। नवरात्रि के छटवें दिन पूजी जाने वाली मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। माता मां कालरात्रि को नीला रंग काफी पसंद है। नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग ही पहनना चाहिए। मां महागौरी को गुलाबी रंग अतिप्रिय है। नवरात्रि के आठवें दिन इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि के आखिरी दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। बैंगनी