अमर उजाला
Mon, 6 March 2023
मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की पार्टी में अंनत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी पहुंची थीं।
अंबानी परिवार की होने वाली बहू इतनी खूबसूरत दिख रहीं थीं कि उन पर से नजर हटाना बेहद मुश्किल था।
राधिका मर्चेंट ने इस पार्टी के लिए अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से अपना ऑउटफिट सिलेक्ट किया था।
पिंक कलर की ये ट्रेडिशनल साड़ी बेहद लाइटवेट थी। इसे बनाने के लिए पूरी तरह शीयर सिल्क ऑर्गैंजा कपड़े का इस्तेमाल किया था।
इसके साथ राधिका ने पूरी तरह से चमकदार मोतियों से बना ब्लाउज पहना था।
उन्होंने अपने बालों को एक मिड-पार्टेड स्लीक पोनीटेल में बांधते हुए स्टाइल किया था, जिसके साथ फेस पर फ्लॉलेस मेकअप लगाया था।
इस साड़ी के साथ राधिका ने डायमंड से बना जड़ाऊ चोकर पहना था, जिसके साथ इयररिंग्स मैच की थीं।
राधिका ने पार्टी में जो बैग कैरी किया है, उसकी कीमत 58,600 अमेरिकी डॉलर यानी 48 लाख रुपए है।
हर लुक में मलाइका का सिजलिंग अवतार