अमर उजाला
Fri, 17 March 2023
स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ हाल ही में धूमधाम से शादी रचाई है।
बालों का लो बन बनाने के साथ स्वरा ने हल्दी फंक्शन के लिए छोटा सा मांगटीका और कान में झुमके कैरी किए थे।
एक्ट्रेस ने मेहंदी सेरेमनी के लिए नारंगी रंग के सलवार सूट को चुना था।
इस सूट को स्वरा ने झुमका, मांगटीका, हेवी रिंग और बालों में गजरे के साथ स्टाइल किया था।
अपनी कव्वाली नाइट में स्वरा बॉटल ग्रीन कलर के वेलवेट सूट में नजर आईं।
एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ हेवी झुमका, मांगटीका और रिंग के साथ पासा पहन रखा है, जिससे उनका कव्वाली लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।
स्वरा भास्कर के तेलुगू ब्राइडल लुक ने भी खूब वाहवाही लूटी थी।
पारंपरिक गहनों के साथ लाल और सुनहरे रंग की साड़ी में वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
एक्ट्रेस ने रिसेप्शन के लिए अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट को चुना था।
स्लीवलेस चोली और दुपट्टा को उन्होंने कुंदन और मोती के नेकलेस, मैचिंग झुमकी, मांग टीका, हेवी कंगन और मंगलसूत्र के साथ स्टाइल किया था।
शादी में इन रंगो के आउटफिट से मिलेगा अलग लुक