अमर उजाला
Thu, 1 June 2023
कुछ समय पहले ही दिल्ली में स्वरा और फहाद अहमद की रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें दोनों का ही लुक बेहद प्यारा लग रहा था।
अपने रिसेप्शन में लव बर्ड्स ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स को चुना था।
स्वरा के लाल रंग के लहंगे पर गोल्डन एंब्रॉइडरी और क्रिस्टल वर्क नजर आ रहा था।
स्वरा के रिसेप्शन लुक में दूर से चमक रहे गोल्ड मंगलसूत्र ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रिसेप्शन पार्टी में स्वरा ने तेलुगू ट्रेडिशन मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि उनके पिता उदय भास्कर आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
स्वरा ने जिस दक्षिण भारतीय मंगलसूत्र को पहना था, उसे थाली कहा जाता है। जिसे सोने की चेन या पीले धागे के साथ पहना जाता है।
इस मंगलसूत्र में सोने की चेन के साथ दो छोटे पेंडेंट जोड़े जाते हैं, जो देखने में बेहद प्यारे लगते हैं।
शादी के लिए बेस्ट है स्वरा भास्कर जैसी ज्वेलरी