पतला दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स बिना वजन कम किए पतला दिखने के लिए कुछ फैशन टिप्स को अपना सकते हैं। पतला दिखने के लिए जॉर्जेट, सॉटन और क्रेप जैसे फ्रेबिक का चुनाव करें। छोटे-छोटे डिजाइन और कढ़ाई वाले आउटफिट चुनें। साड़ी या लहंगा पहन रही हैं तो उसका बॉर्डर पतला होना चाहिए। ब्लाउज या टॉप के बाजू की लंबाई कोहनी तक हो और नेकलाइन स्कूप नेक हो। स्लिम दिखने के लिए नेवी ब्लू, लाल, डीप वाइन जैसे रंग का चयन कर सकते हैं। फैशन