पतली होने के बाद हरनाज संधू का स्टाइलिश अंदाज पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू अपने बढ़े वजन के कारण काफी ट्रोल हो चुकी हैं। हरनाज के मोटापे की वजह सीलिएक रोग है, जो ग्लूटेन सेंसिटिविटी के कारण होता है। हाल ही में हरनाज संधू ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह काफी स्लिम दिख रही हैं। हरनाज की ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं, जहां वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। तस्वीर में दिख रहा है कि हरनाज ने ब्लैक रंग की जालीदार मिनी ड्रेस पहनी हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स ने ब्लैक कोट और सनग्लासेस के साथ खुद को स्टाइल किया है। फैशन