मलाइका की पार्टी में करिश्मा-करीना का ऑल ब्लैक लुक हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मां के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी में उनकी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान भी शामिल हुईं। इस मौके पर कपूर बहनें काले रंग की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आईं। करिश्मा ने नेट की फ्रिल ड्रेस पहनी है, जिस पर प्रिंट दिए गए हैं। करीना कपूर खान ने ब्लैक मिड थाई ड्रेस पहनी है। इसके पहले भी करीना और करिश्मा कपूर कई मौकों पर ट्विन आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। फैशन