अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
करवा चौथ जैसे खास त्योहार पर हर महिला चाहती है कि वह पारंपरिक लुक में सबसे खूबसूरत लगे
ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनारिका ने तो फिशकट लहंगा पहना है, आप चाहें तो लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं
ऐसी साड़ी या लहंगे के साथ आपका मेकअप भी खूबसूरत सा होना चाहिए, एकदम न्यूड मेकअप आपका लुक बिगाड़ सकता है
ग्लॉसी मेकअप करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं
इसके साथ चाहें तो शादी की ज्वेलरी पहनें, ताकि आप अपनी शादी की यादों को दोबारा जी सकें
हाथों में खूबसूरत मेहंदी आपके लुक के लिए सबसे जरूरी है
हेयर स्टाइल को भी गजरे के साथ बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे
हेयर कलर करवाते समय किन बातों का ध्यान रखें ?