अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
सोनम कपूर हमेशा फैशन और स्टाइल के मामले में सबसे अलग और ट्रेंड सेट करने वाली हस्तियों में गिनी जाती हैं।
खासकर उनके मैटरनिटी लुक्स ने नए और अनोखे फैशन ट्रेंड्स को जन्म दिया है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए स्टाइल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सोनम कपूर ने दिखाया है कि आरामदायक और ट्रेंडी कपड़े पहनते हुए भी ग्लैमरस लुक कैरी किया जा सकता है।
उनके आउटफिट्स में हमेशा पैटर्न, रंग और स्टाइल का सही मेल देखने को मिलता है, जिससे आप मैटरनिटी पीरियड में भी खुद को कॉन्फिडेंट और खूबसूरत महसूस कर सकती हैं
चाहे ब्रंच पार्टी हो, कैज़ुअल आउटिंग या रेड कार्पेट इवेंट, सोनम कपूर के टिप्स और स्टाइल आईडियाज हर प्रेग्नेंट महिला के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं।
सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, सोनम के एथनिक लुक्स भी बेहद खूबसूरत हैं
इस साड़ी को उन्होंने काफी अलग अंदाज में कैरी किया है, जो देखने में काफी क्लासी है
अगर आप भी गर्भवती हैं तो उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों
किसी मॉडल से कम नहीं हैं स्मृति मंधाना, देखें स्टाइलिश लुक्स