अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और युवा नेता राघव चड्ढा की सगाई हुई है।
सगाई की फोटोज पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।
सगाई में एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सूट पहना था, वहीं राघव ने पंकज सचदेवा द्वारा डिजाइन की हुई अचकन पहनी थी।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए परिणीति ने सफेद मोतियों एवं चांदी के डाबका वर्क के पैटर्न वाली जूतियां भी पहनी थीं, जो बेहद सस्ती थी।
Fizzy Goblet ब्रांड की डबल कुशनिंग एवं वेजिटेबल टैन्ड लेदर सोल वाली इस जूती का दाम महज 3400 रुपये है, जिसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है।
पेस्टल रंग के इस सूट के साथ एक्ट्रेस की जूती काफी जच रहीं थीं।
अवनीत कौर से लें बेस्ट समर लुक के टिप्स