अमर उजाला
Mon, 2 September 2024
सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में बनारसी टिशू साड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें साझा की हैं
उनकी इस बनारसी साड़ी पर सोने-चांदी के धागों का वर्क है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है
अपने साड़ी लुक को उन्होंने कांजीवरम कोर्सेट के साथ पूरा किया है
गोल्डन साड़ी के साथ गोल्डन रंग का ही सिल्क का कोर्सेट टॉप देसी लुक में विदेशी तड़का लगा रहा है
इस लुक को पूरा करने के लिए सान्या ने ब्लश, आईलाइनर, मस्कारा और लाइट चमकदार लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है
कानों में ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे
इसके साथ ही अपने बालों को बन में बांधकर उस पर गोल्डन बन होल्डर क्लिप अटैच किया है
गणेश चतुर्थी के दिन पहनें इन अभिनेत्रियों के जैसे आउटफिट