अमर उजाला
Mon, 27 February 2023
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर फैशन के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मीरा राजपूत ने जो आउटफिट पहना था, उसमें वो बेहद स्टाइलिश दिख रहीं थीं।
इस खूबसूरत ग्रीन कलर के एथनिक वियर को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।
इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मीरा ने खुले बालों के साथ कानों में हैवी इयररिंग्स पहने हैं। उनके इस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया था।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मीरा ने ये आउटफिट रिपीट किया है।
मीरा ने अपनी ननद सनाह कपूर की शादी के एक कार्यक्रम में ये आउटफिट पहना था।
मीरा ने उस वक्त अपने लुक के साथ बालों में बन बनाया था और कुंदन इयररिंग्स कैरी किए थे।
एक ही ड्रेस में मीरा के दोनों लुक्स ने लोगों का दिल जीत लिया है।
स्लिट ड्रेस में आलिया भट्ट का स्टाइलिश अंदाज