अमर उजाला
Mon, 3 November 2025
शादी का सीजन शुरू होते ही हर दुल्हन अपने स्पेशल दिन के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में लग जाती है।
हर रस्म के लिए अलग लुक की तैयारी अब फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में हम आपको हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए खूबसूरत लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं
हल्दी की रस्म में पीला, मस्टर्ड, और ऑरेंज कलर के कॉटन या जॉर्जेट लहंगे, फ्लोरल प्रिंट्स के साथ कमाल के लगते हैं। आप मिरर वर्क वाले लहंगे भी ले सकती हैं।
हरा रंग, पेस्टल या लाइट ब्लू शेड के मिरर वर्क लहंगे मेहंदी की रस्म के लिए सबसे परफेक्ट रहते हैं
ये रात की पार्टी के लिए तो इसमें सीक्विन, शिमर और नेट फैब्रिक के लहंगे कमाल के रहेंगे
बात शादी के दिन की हो तो लाल, मैरून लहंगे सबसे बेस्ट हैं। वैसे दुल्हनों को पेस्टल रंग के लहंगे भी कमाल के लगते हैं
शादी में पारंपरिक लाल रंग पहनने के बाद रिसेप्शन में गोल्डन, रोज गोल्ड, या सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाले मॉडर्न कट लहंगे कमाल के लगेंगे।
अगर आपकी शादी है या फैमिली में किसी की शादी है, तो इन लेटेस्ट ट्रेंड्स से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने लिए परफेक्ट लुक तैयार कर सकती हैं।
भारतीय क्रिकेट कप्तान स्टाइल में भी नहीं हैं किसी से कम....