अहमदाबाद हादसा: नम आंखों से दी गई कैप्टन सुमीत सभरवाल को अंतिम विदाई
अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
Image Credit : Pti
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई जिंदगियां ही जलकर खाक नहीं हुईं, बल्कि कई परिवारों के सुनहरे सपने और बेहतर भविष्य भी जलकर खाक हो गया
Image Credit : @gemsofbabus_
पिछले हफ्ते अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया
Image Credit : Pti
हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे
Image Credit : Pti
कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता ने अंतिम संस्कार से पहले अपने बेटे को भावभीनी विदाई दी, जिसमें पिता का दर्द छलक उठा
Image Credit : Pti
अहमदाबाद से सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाए जाने के कुछ घंटों बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उपनगरीय चकला में एक विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया
Image Credit : Pti
सभरवाल के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए
Image Credit : Pti
एक अधिकारी ने बताया कि 56 वर्षीय अनुभवी पायलट का अंतिम संस्कार करने के बाद उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य सुबह करीब 11.15 बजे श्मशान घाट से चले गए
Image Credit : Pti
विराट-एंडरसन समेत इन आठ दिग्गजों ने लिया WTC 2023-25 चक्र में संन्यास