आंध्र प्रदेश में बाढ़ के बीच धूमधाम से शादी आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में बाढ़ के बीच एक जोड़े की शादी हुई। दुल्हन के परिवार ने नावों के द्वारा दूल्हे तक पहुंचने का फैसला किया क्योंकि सभी सड़कें जलमग्न थीं। क्षेत्र में तैनात एसडीआरएफ की टीमों की मदद से यात्रा को संभव बनाया गया। बता दें कि आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और हर घंटे जल स्तर बढ़ रहा है।