अंकिति बोस: जिसने बनाई कंपनी, वही हुई बाहर सिंगापुर स्थित फैशन कंपनी Zilingo से सीईओ अंकिति बोस को बर्खास्त कर दिया गया है। 2015 में अंकिति ने ही ध्रुव कपूर के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह कंपनी गहने बनानी वाली कंपनियों को तकनीक मुहैया कराती है। अंकिति को बर्खास्त करने के पीछे वजह बताई गई है कि कंपनी के खातों में कथित तौर पर गड़बड़ियां पाई गई हैं। बर्खास्तगी के बाद अंकिति ने दावा किया है कि उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सिंगापुर कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। अंकिति ने आरोप लगाया कि मेरी सहमति के बिना उनकी निजी तस्वीरें, चैट व निजी दस्तावेज इंटरनेट पर साझा किए जा रहे हैं। News