अमर उजाला
Sun, 12 January 2025
असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा
राज्य के खान एवं खनिज मंत्री कौशिक राय ने बताया कि खदान से पानी निकालने का काम जारी है
गुवाहाटी से 250 किलोमीटर दूर उमरंगसो क्षेत्र की कोयला खदान में 6 जनवरी को पानी भर जाने से कुल नौ मजदूर फंस गए थे
इनमें से अब तक चार मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं
पहला शव बुधवार को बरामद किया गया, जबकि तीन अन्य शव शनिवार को निकाले गए
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, सेना और नौसेना कर्मियों समेत कई एजेंसियां अभियान में जुटी हैं
अगले 36 घंटे में जल निकासी का अंतिम चरण पूरा हो जाने की उम्मीद है
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि यह खदान 12 साल पहले बंद कर दी गई थी और तीन साल पहले तक यह असम खनिज विकास निगम के अधीन थी
रोहित के संन्यास से यू-टर्न पर खुश नहीं थे गंभीर? रिपोर्ट में खुलासा