अब एटीएम से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, जानें क्या हैं नए नियम?
अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
Image Credit : Adobe Stock
1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है, इस तारीख से आपकी जेब और जिंदगी पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े बदलाव होने वाले हैं
Image Credit : freepik
इस दौरान टैक्स, बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, जमा, बचत व जीएसटी से जुड़े नियमों में संशोधन हो रहा है
Image Credit : Adobe Stock
बैंकिंग नियमों में हो रहे इन बदलावों का मकसद करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, उपभोक्ताओं और व्यवसायों को राहत देकर खर्च एवं खपत को बढ़ाना है, ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को मजबूती मिल सके
Image Credit : Adobe Stock
बता दें कि अब एटीएम से पैसे निकालना एक मई, 2025 से महंगा हो जाएगा। आरबीआई ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर एटीएम इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दे दी है
Image Credit : Adobe Stock
अधिसूचना के मुताबिक, एक मई से ग्राहकों को मुफ्त निकासी सीमा के बाद हर लेनदेन के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी हर नकद निकासी पर 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये शुल्क लगेगा
Image Credit : freepik
वहीं कई बैंकों ने एक अप्रैल से ही बचत और एफडी खाते के ब्याज दरों में बदलाव करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंकों में न्यूनतम बैलेंस के नियम और सख्त होने जा रहे हैं
Image Credit : Adobe Stock
IPL 2025: पांचवीं बार चेन्नई को शुरुआती तीन मैचों में से दो में मिली हार