पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दूसरी शादी कर ली। उन्होंने 29 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से ब्याह रचाया।
Image Credit : सोशल मीडिया
इससे पहले भगवंत मान ने इंदरजीत कौर से शादी की थी। हालांकि, 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
सिर्फ मान ही अकेले नेता नहीं हैं, जो दूसरी शादी कर रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो तीन शादियां की, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने दो विवाह किए। उनकी पहली पत्नी नीना सिब्बल थीं। उनकी कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला से शादी की।
Image Credit : सोशल मीडिया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने पत्रकार अमृता सिंह से दूसरी शादी की।
Image Credit : सोशल मीडिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान ने भी दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी रीना हरियाणा की थी। रीना और पासवान की शादी 1982 में हुई थी। चिराग पासवान उनके पुत्र हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी दूसरी शादी रचाई है। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है।