अमर उजाला
Sun, 12 December 2021
देश आज स्वर्णिम विजय पर्व मना रहा है। इस पर्व में सीडीएस बिपिन रावत को भी सम्मलित होना था।
इस पर्व के लिए जनरल बिपिन रावत ने खास तैयारियां की थीं। देशवासियों व वीर जवानों के लिए उन्होंने एक खास वीडियो संदेश रिकॉर्ड करवाया था।
इस वीडियो संदेश को आज के दिन ही रिलीज होना था, लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि उनकी गैरमौजूदगी में यह वीडियो प्रसारित किया जाएगा।
जनरल रावत इस दुनिया से जाते-जाते भी वीरों और देशवासियों के बलिदान को याद कर गए। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने हर सैनिक के प्रति आभार प्रकट किया।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने इस पर्व के लिए सभी देशवासियों को आमंत्रित भी किया था।
बड़ी दिलचस्प है 'तेज-राजे' की लव स्टोरी