अमर उजाला
Sat, 15 July 2023
चंद्रयान-3 चांद के सफर पर निकल चुका है
इस समय ये पृथ्वी की कक्षा में है और धीरे-धीरे चक्कर लगाते हुए चांद की तरफ बढ़ रहा है
चंद्रयान-3 का मुख्य लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग और डेटा इकट्ठा करना है
इसके साथ ही ये चंद्रमा पर भारत के राष्ट्रीय चिह्न के निशान भी छोड़ेगा
चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की योजना है
लैंडर से निकलने के बाद रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर हमेशा के लिए भारत की मौजूदगी के निशान भी छोड़ेगा
रोवर का पिछला पहिया चंद्रमा की सतह पर सारनाथ में अशोक की लाट से लिया गया भारत का राष्ट्रीय चिह्न अंकित करेगा
इसका दूसरा पिछला पहिया इसरो का निशान प्रिंट करेगा जो हमेशा के लिए चांद पर भारत की मौजूदगी का प्रमाण होगा
चंद्रमा की सतह पर परीक्षण के दौरान रोवर प्रज्ञान लैंडर से 500 मीटर से ज्यादा दूर पर नहीं जा सकेगा
डेब्यू टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बनने के बाद यशस्वी का स्वैग