अमर उजाला
Sun, 14 November 2021
मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में शनिवार दोपहर आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।
आतंकी हमले में कमांडिंग अफसर विप्लव त्रिपाठी समेत पांच जवान शहीद हो गए। हमले में कर्नल की पत्नी अनुजा और आठ साल के बेटे की भी मौत हो गई।
कर्नल हमेशा चेक पोस्ट के निरीक्षण के लिए अकेले जाते थे, लेकिन पहली बार उनका परिवार भी साथ था। यही यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन गई।
कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने दादा मोहन त्रिपाठी से प्रेरित थे। वे स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे। विप्लव के भाई अनय भी सेना में लेफ्टिनेंट हैं।
कर्नल विप्लव को जानने वाले बताते हैं कि उनकी मुस्कान दिल को छू लेने वाली थी। जो भी उनसे मिलता, उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था।
इस कायराना हमले की जिम्मेदारी नागा पीपुल्स फ्रंट ने ली है। इस संगठन का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि गाड़ी में कर्नल की पत्नी और बच्चा भी है।
दिल दहला देंगी मणिपुर हमले की तस्वीरें