अमर उजाला
Mon, 30 May 2022
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम इमरान प्रतापगढ़ी का है, जिन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
उनका नाम सामने आते ही कांग्रेस में बगावती सुर भी सुनाई देने लगे हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं ने इमरान का नाम लेकर पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा है।
पहला नाम पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम है। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, शायद मेरी तपस्या में ही कुछ कमी रह गई।
पवन खेड़ा के अलावा अभिनेत्री व कांग्रेस नेता नगमा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर इमरान खान को लेकर पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा है।
नगमा ने पवन खेड़ा के ट्वीट को री-ट्वीट किया और लिखा, हमारी भी 18 साल की तपस्या इमरान भाई के आगे कम पड़ गई।
नगमा ने कहा, 18 साल हो गए, लेकिन हमें मौका नहीं मिला। वहीं महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजा जा रहा है। क्या मैं कम योग्य हूं?
15 साल में कितना बदला आईपीएल