अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है
कच्छ में तेज हवाएं चल रही है, जिस वजह से कच्छ और सौराष्ट्र तटों के इलाकों में भारी बारिश भी हुई
चक्रवाती तूफान देर रात ढाई बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था
तूफान के कारण करीब 23 लोग घायल हो गए हैं
24 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं
कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।
चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई
चक्रवात की तीव्रता अब घटकर 105-115 किमी प्रति घंटा हो गई है
Video: अश्विन ने एक ही गेंद पर दूसरी बार लिया रिव्यू