अमर उजाला
Mon, 5 September 2022
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत ने पूरे देश में सड़क हादसों को लेकर नए सिरे से चिंता पैदा कर दी है। मिस्त्री के कार हादसे की परतें लगातार खुल रही हैं।
पुलिस ने दावा किया है कि ख्यात उद्योगपति कार में पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था। उनकी कार एक मिनट में दो किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी।
सायरस मिस्त्री को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था। उनके साथ पिछली सीट पर बैठे जहांगीर पंडोले की इलाज के दौरान मौत हुई।
सायरस मिस्त्री के सिर में चोट लगी थी, जबकि जहांगीर के पैर व सिर में। सायरस और जहांगीर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मिस्त्री की कार एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान डॉ. पंडोले उस पर नियंत्रण खो बैठीं।
आगे की सीट पर बैठे दोनों लोगों की जान एयरबैग खुलने के कारण बची। कार चला रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले व उनके बगल में बैठे पति डेरियस पंडोले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
यहां पर किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली