अमर उजाला
Fri, 6 January 2023
गिरते पारे के साथ समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़के की ठंड जारी है।
राजस्थान का फतेहपुर (सीकर) माइनस 1.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके बाद राजस्थान का चूरू माइनस 1.5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे सर्द इलाका रहा।
पंजाब में गुरदासपुर और हरियाणा में हिसार 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।
बीते दिन दिल्ली डलहौजी (4.9 डिग्री), धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री), मसूरी(4.4 डिग्री), नैनीताल (6.2 डिग्री) से सर्द रही।
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 12 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे तक देरी से नई दिल्ली पहुंचीं और दो का परिचालन समय बदलना पड़ा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे।
इस तस्वीर के पीछे छिपे जानवर को सिर्फ तेज नजर वाले खोज सकते हैं