अमर उजाला
Wed, 6 July 2022
महाराष्ट्र की राजनीति में हुई उठापटक जितनी रोचक है, उसकी कहानी उतनी ही दिलचस्प है।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को सत्ता से हटाने के लिए ऐसा सीक्रेट प्लान तैयार किया कि सारी घेराबंदी धरी की धरी रह गई।
पहले तो खुद नए नवेले सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह रात के अंधेरे में देवेंद्र फडणवीस से मिलते थे।
अब देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया, देवेंद्र फडणवीस रात के अंधेरे में भेष बदलकर शिंदे से मिलने जाते थे।
देवेंद्र अक्सर बड़ी सी जैकेट, आंखों पर बड़ा सा चश्मा और अलग-अलग कपड़े पहनकर बाहर जाते थे। कई बार तो उनको पहचान पाना भी मुश्किल होता था।
देवेंद्र फडणवीस का यही सीक्रेट प्लान था, जिससे उन्होंने उद्धव को सियासत में मात दी।
महुआ मोइत्रा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार