शेर, चीता-बाघ और तेंदुए में ज्यादा शक्तिशाली कौन?

अमर उजाला

Mon, 27 March 2023

Image Credit : Social Media

चीता दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है। चीता आमतौर पर 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ता है, हालांकि इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है।

Image Credit : Social Media

चीता ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। यह अपने अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट दौड़ सकता है। तीन सेकेंड में चीता 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।

Image Credit : Social Media

जंगल का राजा शेर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। शेर का शरीर बड़ा और भारी होता है, लेकिन इसके बावजूद जंगल में इसकी दहाड़ और ताकत को सबसे खतरनाक माना जाता है। 

Image Credit : Social Media
शेर की लंबाई 10 फीट तक हो सकती है और वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है। अफ्रीका और भारत में शेर पाए जाते हैं।
Image Credit : Social Media

बाघ की लंबाई 10 फीट और वजन 300 किलोग्राम होता है। बाघ की दौड़ने की गति 64 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। बाघ का वजन शेर से भी अधिक होता है। 

Image Credit : Social Media

भारत, इंडोनेशिया, रूस और भूटान के पहाड़ों पर बाघ पाए जाते हैं। बाघ हिरण और जंगली सुअर समेत कई जानवरों का शिकार करते हैं। 

Image Credit : Social Media

चीते से ज्यादा ताकतवर तेंदुआ भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी अधिकतम लंबाई 6.2 फीटी होती है और यह 58 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। 

Image Credit : Social Media

तेंदुए रात में आमतौर पर शिकार करते हैं, क्योंकि इन पर शेर और बाघ के हमले का डर रहता है। यह किसी भी मध्यम आकार के जानवर को अपना शिकार बना सकता है।

Image Credit : Social Media

KKR के नए कप्तान बने नीतीश राणा, ऐसा है IPL में रिकॉर्ड

IPL/BCCI
Read Now