अमर उजाला
Sat, 8 June 2024
कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीता है। शुक्रवार को वे संसद भवन में पंजीयन के लिए पहुंचीं।
कर्नाटक की दावणगेरे लोकसभा सीट से जीतीं कांग्रेस की प्रभा मल्लिकार्जुन भी पंजीयन के लिए संसद भवन पहुंचीं। वे पेशे से डॉक्टर हैं।
केरल के तिरुवनंतपुरम से चौथी बार जीतने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे भी शनिवार को संसद भवन में नजर आईं। वे महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीती हैं।
दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा के मनोज तिवारी शनिवार को काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे।
राहुल गांधी इस बार रायबरेली और वायनाड, दोनों सीट से जीते हैं। कांग्रेस की बैठक के लिए वे बहन प्रियंका के साथ नजर आए।
बांग्ला सिनेमा की अभिनेत्री और तृणमूल के टिकट पर मेदिनीपुर सीट से जीतीं जून मालिया कोलकाता में पार्टी की बैठक में पहुंचीं।
तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर सांसद बन गई हैं। वे पार्टी की बैठक में नजर आईं।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद रचना बनर्जी भी शुक्रवार को दिल्ली में थीं। वे पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से जीती हैं। उन्होंने लॉकेट चटर्जी को हराया है।
इसी तरह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जाधवपुर से निर्वाचित हुईं सायोनी घोष भी पार्टी बैठक में पहुंचीं। सायोनी बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री हैं।
तृणमूल कांग्रेस के नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से जीते हैं। तस्वीर कोलकाता की है।
तृणमूल में शामिल हुए क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पांच बार सांसद रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर में हराया है।
गुम्मा तनुजा रानी आंध्र प्रदेश की अरकू लोकसभा सीट से जीती हैं। वे पेश से डॉक्टर हैं और वाईएसआरसीपी की नेता हैं। वे रानी अपने बच्चे को गोद में लेकर संसद पहुंचीं।
अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल भी संसद भवन पहुंचीं। अनुप्रिया पिछली सरकार में मंत्री थीं। वे उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं।
IND vs PAK: भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, रोहित की 'बल्ले-बल्ले'