राज्यसभा के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 राज्यों की 57 राज्य सभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे।
Image Credit : social media
राज्य सभा की 57 सीटों पर अगले महीने होने वाले चुनावों में कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की संभावना है।
Image Credit : social media
राज्यसभा की यूपी से 11 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के 5, सपा के 3 और कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं।
Image Credit : social media
कपिल सिब्बल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से निर्दलीय रूप से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। उनका कहना है कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
Image Credit : social media
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला, संजय सेठ, जफर इस्लाम और जय प्रकाश निषाद को फिर राज्यसभा का टिकट मिल सकता है।
Image Credit : social media
राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा इस बार राज्य सभा नहीं जा पाएंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो और मायावती की बसपा का एक विधायक है।
Image Credit : social media
सूत्रों का कहना है कि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस के कुछ अन्य शीर्ष नेता राज्यसभा नामांकन के लिए इंतजार कर रहे हैं।