पहली बार एनडीए से स्नातक हुआ 17 महिला कैडेटों का बैच

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : ANI
भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर 17 महिला कैडेटों का पहला बैच शुक्रवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक हो गया है
Image Credit : Ani
दो साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर ये 17 महिला कैडेट्स देश के तीनों रक्षा अंगों - थल सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार हैं
Image Credit : Ani
ये सभी महिलाएं कैडेट्स अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करती नजर आएंगी। बता दें कि बैच में 300 से अधिक पुरुष भी थे
Image Credit : Ani
यह पहला सह-शिक्षा बैच (को-एड बैच) है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है
Image Credit : Ani
कैडेटों ने खड़कवासला में त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में 'अंतिम पग' का प्रदर्शन किया, इसे आम तौर पर 'नेतृत्व का पालना' के रूप में जाना जाता है
Image Credit : Ani
साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बाद महिलाओं का पहला बैच 2022 में एनडीए में शामिल हुआ था

 
Image Credit : Ani

Photos: कहीं खुशी, कहीं गम! प्रीति जिंटा का चेहरा मुरझाया, अनुष्का खुशी से उछलीं

twitter/IPL/BCCI
Read Now