गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक आसमानी आफत देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में तो हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात के कई जिलों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां अब तक 61 लोगों की मौत की खबर है। महाराष्ट्र में भी पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आज की सुबह सुहाना मौसम लेकर आई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मंगलवार सुबह से ही यहां के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुजरात के नवसारी में रविवार को भारी बारिश के बाद जलजमाव वाली सड़क से गुजरते लोग।