देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में तबाही का मंजर है। गुजरात में भारी बारिश की धार में कई सड़कें और पुल बह गए।
Image Credit : Social media
तेलंगाना के भद्राचलम में लगातार भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी उफन पड़ी है। तेलंगाना राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।
Image Credit : Social media
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में भारी बारिश के बाद चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में बैंक से लेकर कई दुकानें थीं।
Image Credit : Social media
अमरनाथ गुफा मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 16 हो गई। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।