खान-पान के कितने शौकीन हैं पीएम मोदी? पॉडकास्ट में सुनाया मजेदार किस्सा

अमर उजाला

Fri, 10 January 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार पॉडकास्ट किया। जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के साथ यह पॉडकास्ट दो घंटे से भी लंबा चला।

Image Credit : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने बचपन, छात्र जीवन, राजनीति, सोशल मीडिया, व्यक्तिगत संबंध, सरकार, भू-राजनीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। 
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री  से उनके खान-पान के शौक को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए और दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के साथ का एक किस्सा सुनाया। 
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं खाने के शौकीन लोगों की तरह नहीं हूं। इसलिए जो भी परोसा जाता है, जिस देश में जाता हूं, बड़े चाव से खाता हूं। लेकिन आज मुझे आप किसी रेस्तरां में ले जाओगे और मुझे मेन्यू देकर कहोगे कि सेलेक्ट करो तो मैं नहीं कर पाऊंगा।

Image Credit : सोशल मीडिया
इस पर कामत ने पूछा- क्या आप कभी जा पाएंगे रेस्त्रां? पीएम ने जवाब दिया- मैं अभी तो नहीं जा पा रहा हूं।
Image Credit : सोशल मीडिया
पीएम ने अरुण जेटली से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहा-  पहले मैं जब संगठन का काम करता था। हमारे अरुण जेटली जी खाने के बड़े शौकीन थे। वो पूरे एनसाइक्लोपीडिया थे, उन्हें हर चीज का पता होता था।
Image Credit : सोशल मीडिया

पीएम ने कहा- हम बाहर जाते थे तो शाम का भोजन रेस्त्रां पर ही करते थे। लेकिन आज कोई मुझे मेन्यू दे दे और सेलेक्ट करने को कहे, मैं नहीं कर सकता। क्योंकि कभी जो नाम मैं पढ़ता हूं, जो डिश (पकवान) है, वहीं चीज है (या दूसरी).. मुझे ज्ञान नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया
पीएम ने बताया कि वह जेटली से ही ऑर्डर करने के लिए कहते थे। मोदी ने कहा- मुझे इसकी ज्यादा समझ नहीं है तो मैं  हमेशा कहता था -अरुण जी ऑर्डर आप ही कर दीजिए। बस शाकाहारी होना चाहिए।
Image Credit : सोशल मीडिया

तेज हैं नजरें तो 8 सेकेंड में इस तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक उल्लू

Adobe Stock
Read Now