2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने कैसे मनाया जन्मदिन?

अमर उजाला

Tue, 17 September 2024

Image Credit : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं

Image Credit : ANI

पीएम मोदी हर साल अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाते हैं

Image Credit : ANI

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से उन्होंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया, इसपर एक नजर डालेंगे

Image Credit : ANI

2014  

  • 2014 में अपने 64 वें जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी मां हीराबेन से मिलने अहमदाबाद पहुंचे  
  • हीराबेन ने उन्हें उपहार के तौर पर 50001 रुपये दिए
  • पीएम मोदी ने इस उपहार को जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किया
Image Credit : PTI

2015

  • पीएम मोदी ने 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन किया था
  • उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से भी मुलाकात की थी
Image Credit : PTI

2016

  • 66वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर गए और मां हिराबेन का आशीर्वाद लिया
  • उन्होंने नवसारी में उन्होंने विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए एक समारोह में भाग लिया
Image Credit : PTI

2017

  • पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया
  • वह भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह के घर गए
Image Credit : ANI

2018

  • पीएम मोदी ने अपना 68वें जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मनाया
  • उन्होंने बच्चों को सोलर लैम्प, स्कूल बैग, स्टेशनरी और नोटबुक उपहार में दिए
Image Credit : PTI

2019

  • अपने 69वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गृह राज्य गुजरात में थे  
  • इस मौके पर उन्होंने सरदार सरोवर डैम जाकर नर्मदा नदी की पूजा की और जनसभा को संबोधित किया
  • साथ ही 'नमामि नर्मदे' महोत्सव का उद्घाटन किया
Image Credit : X

2020

  • इस दौरान कोविड-19 अपने चरम पर था
  • भाजपा के नेताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया
  • भाजपा ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण वितरित किए
Image Credit : ANI

2021

  • अपने 71वें जन्मदिन को मनाने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया
Image Credit : ANI

2022

  • अपने 72वें जन्मदिन के दिन पीएम मोदी मध्यप्रदेश में थे
  • उन्होंने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीते छोड़े
Image Credit : PTI

2023

  • भाजपा ने ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया था
Image Credit : PTI

2024

  • पीएम मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा में हैं
  • इस मौके पर वह राज्य को सुभद्रा योजना की सौगात देंगे
Image Credit : ANI

बाल-बाल बची धरती! बेहद करीब से गुजरा विशाल एस्टेरॉयड

Freepik
Read Now