पतंग महोत्सव: गुजरात के आसमान से दुनिया को संदेश देगा भारत
अमर उजाला
Sun, 8 January 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
मकर संक्रांति के मौके पर पर देश में बड़े स्तर पर पतंगबाजी की जाती है, लेकिन इस बार गुजरात में बड़े स्तर पर पंतग उत्सव (Kite Festival) का आयोजन किया जा रहा है।
Image Credit : सोशल मीडिया
आठ जनवरी से 14 जनवरी के बीच इस उत्सव का आयोजन होगा। गुजरात के अलग-अलग शहरों में यह आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा।
Image Credit : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी थीम जी20 रखी गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
पतंग उत्सव में जी20 के सभी देश हिस्सा लेंगे। अपनी थीम One Earth One Family One Future के मुताबिक, इसमें पतंगे भी देखने को मिलेंगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
साबरमती रिवरफ्रंट पर इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्धाटन राज्यपाल आचार्य देवव्रत व सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया
पतंग महोत्सव के मंच को खास तरीके से सजाया गया है। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। साथ ही पतंग बनाने व उड़ाने की ट्रेनिंग देने वाले भी यहां मौजूद रहेंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया
भीषण ठंड के बीच गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे युवा