अमर उजाला
Fri, 8 July 2022
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। हमलावर ने पीछे से उन पर हमला किया और दो गोलियां दागी।
यह घटना जापान के नारा शहर में घटी। हमले के वक्त शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। दोनों गोलियां उनके सीने में लगी।
बताया जा रहा है, एयरलिफ्ट करते समय शिंजो आबे की धड़कनें बंद थीं। उनकी सांसें भी रुक गई थीं।
गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 41 वर्षीय हमलावर जापानी नेवी का पूर्व सैनिक रहा है।
बताया जा रहा है, आबे पर हमले के 15 मिनट बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। इससे उनकी हालत और बिगड़ गई।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है, इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
लालू की बेटी ने शेयर कीं पिता की तस्वीरें, लिखी ये पोस्ट