भारत आए जेडी वेंस ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार संग चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे दिल्ली में भव्य अगवानी के बाद जेडी वेंस परिवार संग सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने गए थे जिसके बाद जेडी वेंस उसी शाम प्रधानमंत्री आवास पर परिवार समेत रात्रिभोज पर नजर आए प्रधानमंत्री आवास में जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया पीएम मोदी वेंस की पत्नी उषा और उनके तीनों बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल से भी मिले जेडी वेंस का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर उत्पन्न करने और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है बता दें कि चार दिवसीय भारतीय यात्रा के दौरान जेडी वेंस और उनका परिवार आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे जेडी वेंस