अमर उजाला
Tue, 12 July 2022
राजद प्रमुख लालू यादव इन दिनों एम्स में भर्ती हैं। बीते दिनों वह सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें यहां इलाज के लिए लाया गया है।
इस बीच राजद प्रमुख को गीता पाठ करने व सुनने से रोकने का मामला सामने आया है। उनके पुत्र तेजप्रताप यादव ने इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट की है।
तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया 'पिताजी को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने एवं सुनने से रोक दिया गया।
उन्होंने कहा, गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी..।
तेज प्रताप यादव ने इससे पहले अपने पिता को लेकर भावुक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, 'पिताजी आप जल्द स्वस्थ होकर घर आ जाइये, आप हैं तो सब है।
जानें नए संसद भवन की छत पर स्थापित अशोक स्तंभ के बारे में