अद्भुत...अमृत स्नान में करोड़ों ने लगाई डुबकी; महाकुंभ में आस्था का सैलाब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भक्तों का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा है देश-दुनिया से लोग संगम नगरी पहुंचे हैं। सभी 13 अखाड़ों का डेरा संगम तट पर जम गया है मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का नजारा कुछ अलग ही है सुबह साढ़े आठ बजे बजे तक 1.38 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने सबसे पहले अमृत स्नान किया कई नागा साधु तट पर घोटों और गाने-बाजे के साथ पहुंच रहे हैं केवल साधु-संत ही नहीं बल्कि अन्य श्रद्धालु भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं हर-हर महादेव, जय श्री राम और जय गंगा मैया के जयकारों के बीच कई श्रद्धालु घाटों की ओर बढ़े महाकुंभ में इस बार तीन अमृत स्नान रहेंगे, इनमें से पहला आज है दूसरा 29 जनवरी यानी मौनी अमावस्या को और तीसरा स्नान तीन फरवरी, बसंत पंचमी को है normal