आधार कार्ड की फोटोकॉपी साझा करते वक्त रखें इस बात का ध्यान
अमर उजाला
Mon, 30 May 2022
Image Credit : Amar ujala
अक्सर हम लोग किसी को भी अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है।
Image Credit : Social media
सरकार ने इसे लेकर सावधान रहने के लिए कहा है और केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है।
Image Credit : Social media
सरकार ने बताया है कि सामान्य आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार ने कहा कि इससे 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या दिखाई दे देती है।
Image Credit : Social media
वहीं अगर आप मास्क्ड आधार कार्ड साझा करते हैं तो आपको नुकसान नहीं होगा क्योंकि 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है।